देश की खबरें | लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा का निधन, प्रधानमंत्री ने शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पद्मश्री से सम्मानित लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा का बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बृहस्पतिवार को कालिम्पोंग में निधन हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलिम्पोंग/नयी दिल्ली, 30 जुलाई पद्मश्री से सम्मानित लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा का बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बृहस्पतिवार को कालिम्पोंग में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पत्नियां और बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती.

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कह लेपचा का निधन बढ़ती उम्र के कारण होने वाली दिक्कतों से आज सुबह कालिम्पोंग में हुआ। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया और लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए सतत रूप से उत्कृष्ट प्रयास किए।’’

उन्होंने कहा कि लेपचा की अनगिनत उत्‍कृष्‍ट रचनाओं का सम्मान पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से व्यथित हूं। उनके निकट परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

लेपचा का जन्म 1928 में कालिम्पोंग में हुआ और उन्होंने एक सैनिक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

उन्होंने सिक्किम में कोने-कोने की यात्रा कर भारतीय लोक संगीत और परंपरागत लेपचा गीतों का संकलन तैयार किया। 1960 में वह आकाशवाणी पर लोक संगीत बजाते थे।

लेपचा को 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\