Kerala Shocker: केरल के पाला में किराए के घर में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए
कोट्टायम में मंगलवार को पाला के पास एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के घर में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोट्टायम (करेल), 6 मार्च : कोट्टायम में मंगलवार को पाला के पास एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के घर में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 44 वर्षीय जैसन थॉमस, उनकी पत्नी और 10 साल से कम उम्र के उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है. वे मूल रूप से अकलाकुन्नम के नजन्दुपारा के रहने वाले थे. वे पूवारानी कोचुकोट्टारम इलाके में किराए के एक मकान में रह रहे थे. यह भी पढ़ें : Jageshwar Master Plan: सीएम धामी ने देवदार के पेड़ों को काटने पर लगाई रोक, कहा फिर से होगा सर्वे
पुलिस के मुताबिक, कमरे में जैसन का शव लटका पाया गया था जबकि उसकी पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर में पड़े थे और वहां खून के निशान भी थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

