देश की खबरें | मिजोरम में पांच लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल ही में मिजोरम लौटे पांच लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 22 हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आइजोल, पांच जून हाल ही में मिजोरम लौटे पांच लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 22 हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नए रोगियों में से चार दिल्ली से वापस आए हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति गुजरात से लौटा है।
उन्होंने बताया कि ताजा मामलों में दो महिलाएं शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि 340 लोगों के नमूनों का बृहस्पतिवार को परीक्षण किया गया था, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आई, जिनमें से पांच व्यक्तियों को संक्रमित पाया गया, जबकि बाकी के 335 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक बलात्कार, पति समेत 5 गिरफ्तार.
अधिकारी ने बताया कि चार मरीजों को जोराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति वर्तमान में आइजोल में एक संस्थागत पृथक-वास केंद्र में है।
नए मामलों के साथ उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 21 हो गई।
मार्च में एम्स्टर्डम से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया एक व्यक्ति बीमारी से उबर चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

