एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के जींद में अलग - अलग घटनाक्रमों में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले में दो अलग अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | हरियाणा के जींद में अलग - अलग घटनाक्रमों में पांच लोगों की मौत

जींद, एक सितंबर हरियाणा के जींद जिले में दो अलग अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जींद जिले के मलार गांव में हाई टेंशन तारों के नीचे धंसी तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को निकालते समय करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो आंशिक रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान अमित (18), अमजद (18) और मोमिन (25) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में जिले के खांडा खेड़ी गांव के निकट जींद-भिवानी मार्ग पर बुधवार सुबह दो गाडिय़ों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में जगपाल (38) और खुशीराम के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि दोनों हादसों में चार अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).