काठमांडू, सात अगस्त नेपाल में शुक्रवार को कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 464 नए मामले सामने आए।
इसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22,214 हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 70 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ जागेश्वर गौतम ने कहा कि देशभर की विभिन्न प्रयोगशालाओं में 7,926 पीसीआर जांच की गई।
उन्होंने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में अकेले काठमांडू घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए।
यह भी पढ़े | Facebook Employees to work from home till July 2021: फेसबुक के स्टाफ 2021 के मध्य तक करेंगे घर से काम.
उन्होंने कहा, “अब तक देश में कोविड-19 से 15,814 लोग ठीक हो चुके हैं।”
वर्तमान में नेपाल में कोविड-19 के 6,330 मरीज उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में महामारी से पांच लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 70 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY