देश की खबरें | साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ नाइजीरियाई साइबर ठगों को हिंदुस्तानी बैंको के खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ नाइजीरियाई साइबर ठगों को हिंदुस्तानी बैंको के खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।

ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक गुप्त सूचना के आधार पर अंसारी, मोहसिन, गौतम सिंह, अफजल पठान तथा इरफान शाह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | Nishikant Dubey on Liquor ban in Bihar: शराबबंदी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश कुमार से की कानून में संशोधन की अपील, कहा-एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है.

कुमार ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 36 हजार रुपये नगद, 26 एटीएम ,11 मोबाइल फोन, एक पासबुक, एक मोटरसाइकिल तथा 17 चेकबुक बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि ये लोग साइबर ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति सैम के लिए काम करते हैं।

यह भी पढ़े | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, कुल मामले 4,507 हुए.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक साथी उमर अंसारी अब भी फरार है और वह सैम के संपर्क में है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सीधे साधे लोगों को ढाई प्रतिशत का लोभ देकर अपने जाल में फंसाते हैं, तथा उनका खाता नाइजीरियन हैकरों को उपलब्ध कराते हैं।

पुलिस ने बताया कि हैकर, लोगों को अपने जाल में फंसा कर, उनसे उपहार आदि के नाम पर ठगी करते हैं, तथा इनके खातों में पैसे मंगवा लेते हैं और बाद में ये लोग ढाई प्रतिशत काटकर हैकरों को पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\