देश की खबरें | नागपुर के अस्पताल से भागे कोविड-19 के पांच मरीज मध्य प्रदेश में पकड़े गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, छह सितंबर महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के पांच मरीज रविवार को भाग निकले लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | JEE Main की परीक्षा समाप्त, जेईई एडवांस में बैठेंगे ढाई लाख छात्र.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी के अनुसार मरीज सुबह अस्पताल से भागे थे और ट्रेन पकड़ कर मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे।

अधिकारी ने कहा, “अस्पताल के एक गार्ड ने आरपीएफ को मरीजों के भागने की जानकारी दी जिसके बाद हमारे कर्मियों ने तलाशी शुरू की। एक मरीज महिला है जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था और बाद में उसकी जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।”

यह भी पढ़े | कोरोना के छत्तीसगढ़ में एक दिन में सबसे अधिक 2,100 नए मरीज पाए गए, 24 की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आरपीएफ के दल ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और खोजबीन के बाद मरीजों का पता लगाया।

बाद में एंबुलेंस के जरिए सभी मरीजों को बैतूल से नागपुर के अस्पताल लाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)