विदेश की खबरें | यूक्रेन के पूर्वी भाग में रूसी हमले में पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलासखिन ने बताया कि हमला एक ऊंची इमारत और एक निजी घर पर हुआ। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों की आयु 24 से 38 वर्ष के बीच थी। उन्होंने शेष बचे लोगों से अग्रिम मोर्चे पर स्थित शहर को छोड़ने का आग्रह किया।
क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलासखिन ने बताया कि हमला एक ऊंची इमारत और एक निजी घर पर हुआ। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों की आयु 24 से 38 वर्ष के बीच थी। उन्होंने शेष बचे लोगों से अग्रिम मोर्चे पर स्थित शहर को छोड़ने का आग्रह किया।
फिलासखिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘चासिव यार में दो साल से ज़्यादा समय से सामान्य जीवन बदहाल है। रूस का निशाना न बनें। शहर खाली कर दें।’’
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के दोनेत्सक क्षेत्र में पिव्निचने शहर पर कब्जा कर लिया है। स्वतंत्र रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है।
रूसी सेना आंशिक रूप से कब्जे वाले पूर्वी क्षेत्र में भीतर तक कूच कर रही है, जिस पर पूर्ण कब्जा करना रूस की प्राथमिक महत्वाकांक्षाओं में से एक है। रूसी सेना पोक्रोवस्क के करीब पहुंच रही है, जो क्षेत्र में यूक्रेनी रक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण रसद केंद्र है।
इस बीच, यूक्रेन ने हाल के हफ्तों में रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अपनी सेना भेजी है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूसी धरती पर सबसे बड़ी घुसपैठ है। यह कदम रूस को दोनेत्सक के मोर्चे से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए मजबूर करने का एक प्रयास है।
दूसरी ओर, शुक्रवार को यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूसी सेना के हमले जारी रहे। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि शहर में पांच स्थानों पर बमबारी में छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें 14 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है। शनिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या 47 से बढ़कर 96 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

