बारीपदा, 20 अक्टूबर ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत रायरंगपुर वन प्रभाग के कटसा गांव से शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
रायरंगपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों ने व्यापारी बनकर वन्यजीवों से बनी वस्तुओं का सौदा करने के लिए शिकारियों से संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि इसी प्रक्रिया में आरोपी व्यक्ति पकड़े गए और तेंदुए की खाल बरामद की गई ।
उन्होंने कहा कि जानवर को करीब तीन महीने पहले सिमिलिपाल नेशनल पार्क में मार दिया गया था।
डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की खाल पांच छह इंच लंबी और चार फुट छह इंच चौड़ी है।
उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले तीन सितंबर को इसी गांव से एक और तेंदुए की खाल जब्त की गई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY