एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हिजबुल के पांच आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर सहित हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हिजबुल के पांच आतंकवादी ढेर
जियो

श्रीनगर, सात जून जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर सहित हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके को घेरकर तलाश अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 24 घंटे में COVID-19 के 3007 नए केस, 85,975 लोग संक्रमित- 3 हजार पुलिसवाले भी चपेट में.

उन्होंने बताया कि बल के तलाश दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़े | गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 41 नए मरीज पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और माना जा रहा है कि उनमें से एक शीर्ष कमांडर है।

प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई परिवार यह दावा करता है कि मारे गए आतंकवादी उनके परिजन हैं तो वे पहचान के लिए सामने आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोलाबारूद बरामद हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से प्राप्त सामग्री को आगे की जांच के लिए रख लिया गया है और इनके अन्य अपराधों में शामिल होने के पहलू से भी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).