देश की खबरें | झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका और गिरीडीह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दुमका/गिरीडीह, 12 जुलाई झारखंड के दुमका और गिरीडीह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दुमका के उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) महेश्वर महतो के मुताबिक, मसलिया पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मकरमपुर में सड़क किनारे स्थित एक खान-पान की दुकान पर नाश्ता कर रहे 30 वर्षीय सोमलाल बेसरा और 20 वर्षीय राजीव हंसदा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़े | मुंबई में आज COVID-19 के 1,263 नए मामले सामने आए, 44 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महतो ने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दुकानदार बबलू दास (27) को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: NIA कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को भेजा 14 दिन की रिमांड पर, सोमवार को आएगा COVID-19 रिजल्ट.

वहीं, दुमका में एक अन्य मामले में रफीक अंसारी की बिजली गिरने से मौत हो गई।

एसडीओ ने बताया कि यह घटना शिकारीपारा पुलिस थाना क्षेत्र के आसना गांव में हुई।

इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरीडीह जिले में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर नितेश पंडित (12) और रमेश राय (35) की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\