एजेंसी न्यूज

पैगम्बर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर भाजपा की नुपूर शर्मा के खिलाफ पुणे में प्राथिमकी

टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

पैगम्बर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर भाजपा की नुपूर शर्मा के खिलाफ पुणे में प्राथिमकी
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Photo Credits ANI)

पुणे, 2 जून : टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद अब्दुल गफूर पठान की शिकायत पर मंगलवार को कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह प्राथमिकी अब्दुल गफूर पठान के बयान के आधार पर दर्ज की गयी थी. उनके बयान के अनुसार, 28 मई को उन्हें व्हाट्सऐप पर (न्यूज चैनल की) ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी परिचर्चा से संबंधित लिंक प्राप्त हुआ था, जिसमें नुपूर शर्मा भी हिस्सा ले रही थीं. उन्होंने (पठान ने) कहा कि वह पैगम्बर मुहम्मद और उनकी पत्नी के संबंध में नुपूर शर्मा की टिप्पणियां देखकर आहत हो गये थे. यह भी पढ़ें :धोखाधड़ी मामला: अदालत ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी

इस बीच पठान ने दावा किया कि पुलिस ने पहले तो प्राथमिकी दर्ज करने के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी, लेकिन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एवं अन्य समूहों सहित विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रयास से प्राथमिकी दर्ज हो सकी. उन्होंने कहा, ‘‘हम शर्मा की गिरफ्तारी तक पुलिस से बात करते रहेंगे.’’ मुंबई पुलिस ने हाल ही में शर्मा के खिलाफ ऐसा ही एक और मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).