जरुरी जानकारी | किसानों की तरह मछुआरे भी एफपीसी बनाकर आमदनी बढ़ा सकेंगे: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों की फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) की तरह ही समुद्री मछुआरों की फिशिंग प्रोड्यूसर कंपनी बनाकर उनकी आमदनी बढ़ाने की योजना पर केंद्र सरकार काम कर रही है।

प्रयागराज, 11 जून केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों की फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) की तरह ही समुद्री मछुआरों की फिशिंग प्रोड्यूसर कंपनी बनाकर उनकी आमदनी बढ़ाने की योजना पर केंद्र सरकार काम कर रही है।

गडकरी ने सीईईडब्लू इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, “देश में मत्स्य अर्थव्यवस्था एक लाख करोड़ रुपये की है। इस अर्थव्यवस्था में एक समस्या है कि मछली पकड़ने वाली नौकाएं समुद्र में केवल सात नॉटिकल मील तक ही जा सकती हैं। कोचीन शिपयार्ड ने एक स्ट्रालर का आविष्कार किया है, जिसकी लागत एक करोड़ 25 लाख रुपये है। यह 100 नॉटिकल मील तक जा सकता है।”

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

उन्होंने कहा, “इस स्ट्रालर का विनिर्माण हमने कर लिया है और 100 स्ट्रालर तमिलनाडु को दिया है। हमने उन्हें सुझाव दिया कि आप इस स्ट्रालर से 100 नाटिकल माइल तक जा सकते हैं। 100 नाटिकल माइल जाकर मछली उत्पादन छह गुना तक बढ़ा सकते हैं। इस तरह से हम पांच लाख करोड़ रुपये की एक नई अर्थव्यवस्था बना सकते हैं।”

गडकरी ने कहा, “प्रधानमंत्री द्वारा पहले ही 20,000 करोड़ रुपये का मत्स्य पैकेज दिया जा चुका है। अब एमएसएमई, मत्स्य और कृषि मंत्री के साथ मिलकर हम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर फिशिंग प्रोड्यूसर कंपनी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें यदि पांच मछुआरे एक समूह बनाकर पांच-पांच लाख रुपये का योगदान करते हैं तो इस कंपनी में उनकी 25 लाख रुपये इक्विटी पूंजी हो जाएगी। इन मंत्रालयों की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता से उनकी कंपनी को एक स्ट्रालर दिया जाएगा जिससे उनकी उत्पादकता पांच गुनी बढ़ जाएगी।”

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में शहद से लोगों की आमदनी बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा, “शहद का उत्पादन हम दस गुना बढ़ा रहे हैं। वर्धा में आचार्य विनोबा भावे संस्थान में गोरसपाक बिस्किट गजब का स्वादिष्ट है। वे इसे बनाने में गाय का घी, गाय का दूध और शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बिस्किट इतना लोकप्रिय है कि हमेशा बाजार में खत्म हो जाता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने मदर डेयरी से फार्मुला तैयार करने का अनुरोध किया है और मैं इस परियोजना को वर्धा में शुरू करने का प्रयास कर रहा हूं। इस बिस्किट का निर्यात हो सकता है। इसमें भारी मात्रा में शहद की खपत हो सकती है। इस तरह से हम शहद से बिस्किट, चाकलेट, मिठाई आदि बना सकते हैं।”

गडकरी ने कहा, ‘‘शहद को इतना महत्व देने की वजह यह भी है कि हरियाणा और पंजाब में शहद की वजह से कृषि उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ा है। इसी तरह से वनौषधियों का भी निर्यात किया जा सकता है।"

सोलर चरखा के बारे में उन्होंने कहा, “हम सोलर चरखा को लेकर एक योजना बना रहे हैं, जिसमें हम कम से कम 10 लाख महिलाओं को दो-दो सोलर चरखा दे सकें। एक सोलर चरखे की कीमत 45,000 रुपये है। इसके लिए हम उन्हें एक लाख रुपये ऋण देंगे। ये महिलाएं घर पर ही सोलर चरखे से धागे तैयार कर उन्हें पावरलूम और कपड़ा उद्योग को बेच सकेंगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\