देश की खबरें | गर्दन में रस्सी कसने के कारण हिंसक हुए सांड़ को दमकलकर्मियों ने कराया शांत
जियो

मेंगलुरु, 15 जून न्यू मेंगलोर पोर्ट ट्रस्ट (एनएमपीटी) में दमकल सेवा विभाग के कर्मियों ने रविवार को एक सांड को शांत कराया और बचाया जो पिछले कुछ दिन से गर्दन में कसी रस्सी बंधी होने के कारण हिंसक हो गया था।

पिछले कुछ हफ्तों से इलाके के निवासी सांड को परेशान हालत में देख रहे थे। उन्होंने उसे शहर के पशु देखभाल न्यास की मदद से बचाने की भी कोशिश की थी। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए क्योंकि जब भी लोग उसके करीब आते वह गुस्से में आकर इधर उधर भागने लगता।

यह भी पढ़े | दिल्ली: इंश्योरेंस की राशि परिवार को दिलाने के लिए कारोबारी ने सुपारी देकर खुद कराई अपनी हत्या.

शनिवार को वह पानी की तलाश में बंदरगाह की गोदी वाले इलाके में घुस गया। ऐसा लग रहा था कि उसका दम घुट रहा है। तब दमकलकर्मी सांड को एक बंद क्षेत्र में लाए, उसे भोजन पानी देकर उन्होंने एक दिन तक रखा और जब वह शांत हो गया तो उन्होंने रस्सी खोल दी।

पोर्ट ट्रस्ट की विज्ञप्ति के अनुसार कर्मचारी रविवार रात तक रस्सी खोलने में सफल रहे।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के पंजाब में अब तक 3267 मामले पाए गए, 71 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सांड को सोमवार को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया क्योंकि कसी हुई रस्सी से उसकी गर्दन पर घाव हो गया था।

एनएमपीटी के अध्यक्ष ए वी रमण ने इस काम के लिए दमकल कर्मियों को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)