देश

दिल्ली: इंश्योरेंस के पैसे परिवार को दिलाने के लिए बिजनेस मैन ने सुपारी देकर खुद कराई अपनी हत्या

10 जून दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि रणहौला इलाके में एक शख्स की लाश पेड़ से लटकी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से उतारा और छानबीन शुरू की तो पता चला कि ये गौरव बंसल की लाश है जो दिल्ली के आनंद विहार इलाके से लापता हैं.

दिल्ली: इंश्योरेंस के पैसे परिवार को दिलाने के लिए बिजनेस मैन ने सुपारी देकर खुद कराई अपनी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बिजनेस मैन ने बदमाशों को अपने ही कत्ल की सुपारी दे दी. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार गौरव बंसल (Gaurav Bansal) नाम के बिजनेसमैन 9 जून को लापता हो गए थे. उनके परिवार ने गौरव के लापता होने की रिपोर्ट आनंद विहार थाने में दर्ज करवाई. 10 जून दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि रणहौला इलाके में एक शख्स की लाश पेड़ से लटकी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से उतारा और छानबीन शुरू की तो पता चला कि ये गौरव बंसल की लाश है जो दिल्ली के आनंद विहार इलाके से लापता हैं.

गौरव बंसल की पत्नी शानू बंसल ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में शिकायत दी कि उनके 37 साल के पति गौरव बंसल कड़कड़डूमा में किराने के थोक का काम करते हैं. वे 9 जून को दुकान गए लेकिन फिर लौटकर नहीं आए. गौरव कारोबार में घाटे के कारण डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी हुआ है. गौरव ने फरवरी 2020 में 6 लाख का पर्सनल लोन लिया था,इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से उनकी बिना जानकारी के 3.50 लाख की पेमेंट भी हुई थी. इसकी जानकारी मयूर विहार थाने में दी गई थी.

पुलिस ने जब गौरव की लाश पेड़ से बरामद की थी तो गौरव के दोनों हाथ पेड़ से लटके मिले थे. पुलिस को शक हुआ कि हत्या का मामला है. जांच आगे बढ़ी तो उसमें ऐसा खुलासा हुआ जो अपने आप में हैरान कर देने वाला है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गौरव ने अपनी हत्या की सुपारी खुद ही दी थी. गौरव ने पहले अपने फोन से एक नाबालिग से संपर्क किया और खुद की हत्या की सुपारी दे डाली.

प्लान के मुताबिक गौरव अपनी कार घर में रख किसी और साधन से रणहौला पहुंचा. रास्ते में उसने आरोपियों को वॉट्सएप पर अपनी फोटो भेजी जिससे वो उसे पहचान पाएं. जैसे ही गौरव रणहौला पहुंचा, चारों आरोपियों ने उसके हाथ बांधे और गर्दन में फांसी का फंदा बांधकर पेड़ से लटका दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).