देश की खबरें | महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में पावरलूम इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक पावरलूम इकाई में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसमें ढेर सारी सामग्रियां और कपड़े जल गए, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 13 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक पावरलूम इकाई में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसमें ढेर सारी सामग्रियां और कपड़े जल गए, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह कारखाना पावरलूम शहर के कल्याण रोड पर खोखा परिसर में स्थित है।
यह भी पढ़े | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, कुल मामले 4,507 हुए.
भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 6.45 बजे लगी। उसने कारखाने में रखे कपड़ों और अन्य सामग्रियों के पूरे भंडार को नष्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। सुबह 10 बजे तक आग को काबू में कर लिया गया।
यह भी पढ़े | किशोरी से बलात्कार मामले में दोषी युवक को 12 साल की कैद.
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर, कारखाने के आसपास स्थित घरों में रहने वाले 40 से 50 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था।
उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।
पावरलूम कारखाने से निकलने वाले धुएं और आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता था।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

