देश की खबरें | ठाणे में रसायन के कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली टाउनशिप के औद्योगिक इलाके में रासायनिक उत्पाद बनाने वाले एक कारखाने में रविवार को आग लग गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
ठाणे, 23 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली टाउनशिप के औद्योगिक इलाके में रासायनिक उत्पाद बनाने वाले एक कारखाने में रविवार को आग लग गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दमकलकर्मी मारुति खिलाड़ी ने बताया कि कंपनी के पॉलीमर विभाग के क्रशर में एक मोटर के बहुत गरम हो जाने से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आग लग गई। आग इकाई के दूसरे विभागों तक फैल गई।
यह इकाई डोम्बिवली के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है।
जब आग लगी तब संयंत्र में कम से कम चार लोग काम कर रहे थे। जैसे ही आग फैली, वे अपनी जान बचाने के लिए भागे।
दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)