Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कबाड़ के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई और परिसर पूरी तरह नष्ट हो गया. इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
ठाणे (महाराष्ट्र), 7 फरवरी : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई और परिसर पूरी तरह नष्ट हो गया. इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी कस्बे के खोखा स्थित गोदाम में तड़के करीब पौने पांच बजे आग लगी. घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. यह भी पढ़ें : अदाणी ग्रुप ने डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए नई सहायक कंपनी बनाई
उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.’’ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.
Tags
संबंधित खबरें
Buldhana Shocker: बुलढाणा में खौफनाक वारदात, पत्नी को मारने की तीन नाकाम कोशिशों के बाद पति ने दी 1 लाख की सुपारी; एक्सीडेंट का दिया रूप
Mumbai News: मुंबई में विधानभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश, शख्स को पुलिसकर्मियों ने लिया हिरासत में
मुंबई की महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए 'कम अर्ली, गो अर्ली' योजना: लोकल की भीड़ से मिलेगी राहत, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र में Ola, Uber और रॅपिडो की बाइक टैक्सी सेवा पर रोक, सरकार ने रद्द किए लाइसेंस, अब होगी सख्त कानूनी कार्रवाई; जानें क्यों
\