Ludhiana Fire Break: लुधियाना में एक झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
पंजाब के लुधियाना जिले में एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लुधियाना (पंजाब), 20 अप्रैल : पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) जिले में एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा ‘डंप यार्ड’ के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे. यह भी पढ़ें : Delhi Violence: असदुद्दीन ओवैसी का फूटा गुस्सा, कहा- BJP ने गरीबों के खिलाफ किया जंग का ऐलान
टिब्बा के थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक दम्पति और उनके पांच बच्चों की मौत हो गई. उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है.
संबंधित खबरें
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित हुआ डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, यहां देखें विनर की पूरी लिस्ट
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित होंगे डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्राइज डिटेल्स
Punjab Dear Holi Bumper Lottery Result 2026: पंजाब स्टेट डियर होली बंपर लॉटरी का रिजल्ट थोड़ी देर में होगा घोषित, ऐसे देखें विजेताओं की लिस्ट
Govandi Fire Video: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; काबू पाने की कोशिश जारी
\