राज्य ने एफबीआई से इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।
मैसाचुसेट्स के राष्ट्रमंडल सचिव विलियम गालविन के कार्यालय ने बताया कि बोस्टन पब्लिक लाइब्रेरी के बाहर लगे बैलेट बॉक्स में तड़के करीब चार बजे आग लगी।
यह भी पढ़े | Amazon को फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ मिली अंतरिम राहत, अंतिम निर्णय आने तक कारोबार बेचने पर लगा रोक.
बोस्टन के मेयर मार्टी व्लॉश और गालविन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह ‘‘लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बात है, अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन कर रहे मतदाताओं का अपमान है और एक अपराध है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हम मतदाताओं से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसी हरकतों से घबराएं नहीं और इस चुनाव तथा हर चुनाव में अपनी बात मजबूती से रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें।’’
यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.
गालविन के कार्यालय ने बताया कि रविवार सुबह जब बैलेट बॉक्स खाली किया गया तो उसमें 122 मत थे, जिनमें से 87 अब भी वैध हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY