एजेंसी न्यूज

Maharashtra: दक्षिण मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के एकअधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: दक्षिण मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

मुंबई, 28 मई: दक्षिण मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि भूलाभाई देसाई रोड स्थित ब्रीच कैंडी 'को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की 12वीं मंजिल पर शनिवार रात 10 बजकर 24 मिनट पर आग लगी जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें: Maharashtra Shocker: मुंबई से सटे ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना, होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने बुजुर्ग की निर्मम तरीके से की हत्या

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने इमारत की 12वीं मंजिल पर फंसे एक पुरुष और एक महिला को बचाया. उन्होंने बताया कि आग 15 मंजिलों वाली इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट तक सीमित रही. अधिकारी ने बताया कि आग लगने से 12वीं मंजिल पर दो रसोई गैंस सिलेंडर में विस्फोट हो गया.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कम से कम आठ गाड़ियों, पानी के बड़े सात टैंकर, अग्निशमन मोटरसाइकिल और अन्य सहायता सहित दमकलकर्मियों के दल मौके पर पहुंचे और रविवार तड़के करीब चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).