UP Shocker: दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप, नशेड़ी पति ने बनाया वीडियो, FIR दर्ज
एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म करने और पूरी घटना का वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
गोरखपुर, आठ जुलाई: गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म (Rapr With Wife) करने और पूरी घटना का वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. Chhattisgarh: बिलासपुर में मामा और उसके दोस्त ने नाबालिग का रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल चंवरी इलाके का निवासी राजकुमार पिछले छह माह से अपने दोस्त विक्की उर्फ लकी के साथ शराब पीकर घर लौटता और अपने दोस्त के सामने अपनी पत्नी से दुष्कर्म करता और इस कुकृत्य में दोस्त को भी शामिल करता था.
पत्नी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती. बुधवार को भी जब उसने विरोध किया तो उसके साथ दुष्कर्म किया और कथित तौर पर एक वीडियो क्लिप बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी.
पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर राजकुमार और विक्की के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), 354 (किसी भी महिला को कपड़े उतारने के इरादे से आपराधिक बल प्रयोग), 376 (बलात्कार) और 498 ए (पति या पति के रिश्तेदार ने उसे क्रूरता का शिकार बनाया) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा- 67 के तहत मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण कुमार ने बताया कि '' एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर पिछले छह माह से उसकी सहमति के बिना जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है.'' उन्होंने कहा कि ‘‘पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने उनका विरोध किया तो उन्होंने न केवल उसे पीटा बल्कि उसे अपने घर से बेदखल करने की धमकी भी दी.
पति ने छह जून को उसकी पिटाई की, दुष्कर्म किया और इस कृत्य का एक वीडियो क्लिप भी बनाया और क्लिप को वायरल करने की धमकी दी.'' उन्होंने कहा कि ''एडीजी जोन के निर्देश पर दुष्कर्म, मारपीट व आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.'
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

