Chhattisgarh: बिलासपुर में मामा और उसके दोस्त ने नाबालिग का रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यहां मामा ने अपनी नाबालिग भांजी का अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया. शख्स ने लड़की को अपने घर बुलाया ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया....
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यहां मामा ने अपनी नाबालिग भांजी का अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया. शख्स ने लड़की को अपने घर बुलाया ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया. इस दौरान उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया. इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दोनों कई महीनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म करते रहे. इस पूरे मामले का पता जब लड़की की बड़ी बहन को लगा तो उसने चाइल्ड लाइन की मदद ली और पुलिस से शिकायत कर दी. यह भी पढ़ें: Kolkata Shocker: नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में TMC नेता का बेटा गिरफ्तार, पीड़िता की हुई मौत
जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा में पढ़ती है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबियत खराब हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया. लड़की का चेकअप करने के बाद पता चला कि वह गर्भवती है. इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि जनवरी महीने में मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मुझसे रेप किया था और इस दौरान मामा ने मेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया.
मामा ने धमकी दी कि इस बात की जानकारी अगर किसी को देगी तो उसे जान से मार देगा. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उससे लगातार रेप करता रहता था. इस वजह से उसने कभी अपने परिजनों को इस बात के बारे में नहीं बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

