देश की खबरें | कर्नाटक में नाबालिग लड़की पर हमले के आरोप में तीन महिला पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नाबालिग लड़की पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में तीन महिला पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की ने एक व्यक्ति पर कार्रवाई करने का आग्रह किया था जो उससे शादी करना चाहता था और उसे ‘परेशान’ कर रहा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेंगलुरु, आठ नवंबर एक नाबालिग लड़की पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में तीन महिला पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की ने एक व्यक्ति पर कार्रवाई करने का आग्रह किया था जो उससे शादी करना चाहता था और उसे ‘परेशान’ कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर बाजपे थाने से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 65 रन बनाए: 8 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा ने एक कुली के खिलाफ शिकायत की थी जिससे उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

शिकायत में उसने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था। शिकायत के मुताबिक उसके माता-पिता ने जब उसे लड़की से दूर रहने के लिए कहा तो उसने कुछ संगठनों के समर्थन से उसके आवास पर दिक्कत करने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़े | COVID-19: मोदी सरकार की बड़ी पहल, नेपाल को सौंपे 28 आईसीयू वेंटिलेटर.

लड़की और उसके माता-पिता ने तीन नवंबर को बाजपे थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बहरहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और पुलिस अधिकारियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

उसे वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

उसके माता-पिता ने नगर पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रेन्नी डिसूजा ने मामले में पुलिस से ब्यौरा मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\