नयी दिल्ली, 30 अगस्त भारत में तैयार इस्पात का निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में साल भर पहले इसी अवधि के दो गुना से अधिक रहा, जबकि ऐसे उत्पादों का आयात लगभग 42 प्रतिशत कम हो गया।
संयुक्त संयंत्र समिति (जेपीसी) ने कहा कि अप्रैल-जून के दौरान, तैयार इस्पात का कुल निर्यात 46.41 लाख टन रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 19.33 लाख टन था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली जेपीसी देश की एकमात्र संस्था है, जो भारतीय इस्पात और लौह क्षेत्र पर आंकड़े एकत्र करती है।
जेपीसी ने कहा, ‘‘वियतनाम भारत के लिये सबसे बड़ा निर्यात बाजार (13.7 लाख टन) रहा।’’
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान इन उत्पादों का आयात साल भर पहले के 25.97 लाख टन से 42 प्रतिशत कम होकर 15.06 लाख टन पर आ गया।
इस दौरान चीन से आयात में 21.7 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
आलोच्य अवधि के दौरान तैयार इस्पात का उत्पादन साल भर पहले की तुलना में 39.8 प्रतिशत कम होकर 211.52 लाख टन पर और खपत 43.3 प्रतिशत कम होकर 189.09 लाख टन पर आ गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY