चंडीगढ़, 27 मई हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य में मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास और पंचायत अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में अधिसासी अधिकारी, सचिवों तथा स्थानीय निकायों के अन्य अधिकृत अधिकारियों के पास उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकार होगा।
विज ने कहा, 'जो लोग बिना मास्क पहने हुए पाए जाएंगे या सार्वजनिक स्थानों पर थूकते पाए जाएंगे उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।'
थाना प्रभारियों और चिकित्सा अधिकारियों को भी जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है।
यह भी पढ़े | Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के 'जंगल में भीषण आग की फर्जी खबर फैलाने में विदेशी शामिल'.
हरियाणा में घर से बाहर जाने पर मास्क लगाने को पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY