जरुरी जानकारी | वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को, कोविड-19 के प्रभाव को लेकर होगी चर्चा

कोरोना वायरस महामारी के बाद एफएसडीसी की यह पहली बैठक है। इसमें आरबीअई गवर्नर और वित्तीय क्षेत्र के अन्य नियामक शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि एफएसडीसी की बैठक वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होगी और इसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री करेंगी।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब फिच रेटिंग्स और क्रिसिल जैसी साख निर्धारण से जुड़ी एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत तक की गिरावट की आशंका जतायी है।

मोदी सरकार के 2019 में दोबारा से सत्ता में आने के बाद एफएसडीसी की यह तीसरी बैठक है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

आरबीआई गवर्नर के अलावा एफएसडीसी के सदस्यों में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण के चेयरपर्सन शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)