देश की खबरें | फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने किया बस को अगवा: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा से बुधवार सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस को एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने 'अगवा' कर लिया । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा/लखनउ, 19 अगस्त उत्तर प्रदेश के आगरा से बुधवार सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस को एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने 'अगवा' कर लिया । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मलपुरा थानाक्षेत्र की है । बस हरियाणा के गुडगांव से मध्य प्रदेश के पन्ना जा रही थी ।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी विधायक महेश नेगी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने की पूछताछ.

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि बस से उतरे तीन लोगों ने पुलिस को बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बस पर सवार हुए थे ।

कुमार ने बताया कि प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि बस को उस कंपनी के लोग ले गये, जिसने बस को फाइनेंस किया था । मामला दर्ज कर लिया गया है और बस की तलाश के लिए पुलिस टीमें बनायी गयी हैं ।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter Case: विकास दुबे एनकाउंटर मामले में न्यायालय ने जांच आयोग के अध्यक्ष बीएस चौहान के खिलाफ दायर याचिका खारिज की.

इस बीच अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि फाइनेंस कंपनी ने अवैध रूप से बस को कब्जे में ले लिया है । बस चालक, कर्मचारी और यात्री सुरक्षित हैं ।

उन्होंने बताया कि बस मालिक का कल देहांत हो गया है।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\