खेल की खबरें | एफआईएच नेशंस कप : लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम शीर्ष पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को जापान को 2 . 1 से हराकर एफआईएच नेशंस कप में लगातार दूसरी जीत के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।
वेलेंशिया (स्पेन), 12 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को जापान को 2 . 1 से हराकर एफआईएच नेशंस कप में लगातार दूसरी जीत के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।
भारतीय महिला टीम ने पहले मैच में चिली को 3 . 1 से हराया था ।
भारत के लिये सलीमा टेटे ने चौथे ही मिनट में पहला गोल कर दिया । हाफटाइम तक भारत की एक गोल की बढत बरकरार रही । तीसरे क्वार्टर में ब्यूटी डुंगडुंग ने खूबसूरत मैदानी गोल करके भारत को 2 . 0 की बढत दिलाई ।
तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में हालांकि जापान की ताकाशिमा रूइ ने भारतीय डिफेंस को भेदकर स्कोर 2 . 1 कर दिया ।
जापान की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दूसरे स्थान पर है । भारत को अब 14 दिसंबर को अगले ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है ।
पूल ए में स्पेन दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है जबकि आयरलैंड दूसरे स्थान पर है । इटली और कोरिया एक हार और एक ड्रॉ के बाद क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

