जरुरी जानकारी | शुल्क अभी भी बहुत कम, दूरसंचार क्षेत्र की वृद्धि के लिये शुल्क दरों में बढ़ोतरी जरूरी: बिड़ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बुधवार को कहा कि दूरसंचार शुल्क अभी काफी नीचे है और क्षेत्र की दीर्घकालीन वृद्धि के लिये की दरों में सुधार जरूरी है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बुधवार को कहा कि दूरसंचार शुल्क अभी काफी नीचे है और क्षेत्र की दीर्घकालीन वृद्धि के लिये की दरों में सुधार जरूरी है।

कंपनी की सालाना आम बैठक में वोडाफोन-आइडिया लि. (वीआईएल) के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दूरसंचार परिचालकों ने दिसंबर 2019 में शुल्क बढ़ोतरी की थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, शुल्क अभी काफी नीचे है और क्षेत्र की दीर्घकालीन वृद्धि के लिये की दरों में सुधार लाना जरूरी है।’’

घरेलू बाजार में औसत राजस्व प्रति ग्राहक दुनिया में सबसे कम बना हुआ है जबकि डेटा खपत वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

बिड़ला ने कहा, ‘‘समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से भी दूरसंचार कंपनियों की वित्तीय समस्याएं बढ़ी हैं... भारत सरकार ने एजीआर का किस्तों में भुगतान की सिफारिश कर वित्तीय बोझ को कम करने का प्रयास किया है और न्यायालय ने भी उसे मान लिया है।’’

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कर्ज लेने की मंजूरी, कंपनी के संविधान में बदलाव, 15,000 करोड़ रुपये तक प्रतिभूति जारी करने समेत कई मुद्₨दों पर विचार-विमर्श हुआ।

वीआईएल ने कहा कि मतदान के परिणाम के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी।

वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंउल ने इस माह की शुरुआत में इक्विटी, रिणपत्रों सहित अन्य साधनों के जरिये 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\