देश की खबरें | बेअदबी के मामले के एक आरोपी के पिता की गोली मार कर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बठिंडा,20 नवंबर बेअदबी के एक पुराने मामले में एक आरोपी के पिता और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | हांगकांग एयरपोर्ट ने पांचवीं बार Air India के यात्रियों को COVID-19 पॉजिटिव पाए जानें के बाद लगाई रोक.

उन्होंने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने मनोहर लाल (53) की जिले के भगता भाई के गांव में उनकी दुकान के अंदर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गोली बेहद करीब से मारी गई। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात की फुटेज हैं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: आगरा में महिला डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी.

उन्होंने बताया कि यह हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई क्योंकि बदमाशों ने दुकान की किसी चीज को हाथ नहीं लगाया।

पांच साल पुराने बेअदबी के मामले में लाल का बेटा जतिंदर आरोपी है और फिलहाल जमानत पर चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)