UP Shocker: यूपी के बिजनौर में रिश्ता शर्मसार! नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया, "पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
UP Shocker: बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया, "पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसकी पत्नी ने उस पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
क्षेत्राधिकारी ने कहा, "जब महिला ने पति का विरोध किया तो वह भाग गया और उसने कथित तौर पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया. यह भी पढ़े: Delhi: दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी डिप्टी डायरेक्टर और उसकी पत्नी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता ने पिछले एक साल से कई मौकों पर उससे बलात्कार किया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और शनिवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

