देश की खबरें | फैशन डिजाइनर रोहित बल के स्टोर में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल के नोएडा के सेक्टर-तीन स्थित स्टोर में शनिवार को भीषण आग लग गई।
नोएडा (उप्र), 13 जनवरी जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल के नोएडा के सेक्टर-तीन स्थित स्टोर में शनिवार को भीषण आग लग गई।
उनका यह स्टोर लॉकडाउन के कारण अस्थायी रूप से बंद था।
यह भी पढ़े | सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने दिया बयान, कहा- जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से तंग आ गए हैं लोग.
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर तीन स्थित बी-23 में रोहित बल के स्टोर में अचानक आग लग गई, जो अस्थायी रूप से बंद था।
उन्होंने बताया कि स्टोर में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- गाड़ी के चार पहिये होते है उनके बिना गाड़ी नहीं चलती.
सिंह ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि फैशन स्टोर में रखी कई डिज़ाइनर पोशाक जल कर खाक हो गयी। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)