देश

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- गाड़ी के चार पहिये होते है उनके बिना गाड़ी नहीं चलती

कपिल सिब्बल ने कहा, गाड़ी के चार पहिये चल नहीं रहे तो गाड़ी आगे चलेगी कैसे? ड्राइवर सीट पर आप बैठे हैं. न आपको पूरी तरह से जानकारी है ​कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति किस मोड़ पर है, न आपके वित्त मंत्री को है.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- गाड़ी के चार पहिये होते है उनके बिना गाड़ी नहीं चलती
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला बोला है. सिब्बल ने तंज सकते हुए कहा कि मोदी जी गाड़ी के चार पहिये होते है उनके बिना गाड़ी नहीं चलती. एक पहिया है संसद, जहां आप कभी जवाब नहीं देते. दूसरा पहिया है सरकार, वो भी अपनी मनमर्जी करती है. तीसरा पहिया है न्यायपालिका, आपकी सरकार वहां जाकर बयान देती है कि सड़क पर कोई प्रवासी नहीं है. चौ​था पहिया है चुनाव आयोग, वहां जो आप कहते हैं वो होता है.

कपिल सिब्बल ने कहा, गाड़ी के चार पहिये चल नहीं रहे तो गाड़ी आगे चलेगी कैसे? ड्राइवर सीट पर आप बैठे हैं. न आपको पूरी तरह से जानकारी है ​कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति किस मोड़ पर है, न आपके वित्त मंत्री को है. यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का प्रधानमंत्री मोदी से सवाल, पीएम केयर्स फंड से मजदूरों को कितने पैसे दिए. 

कपिल सिब्बल ने कहा, सरकार ईंधन से अत्यधिक लाभ अर्जित कर रही है. उसके इस लाभ में लगातार इजाफा हो, इसके लिए आए दिन तेल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि पेट्रोल- डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कम हैं. तेल से हुए फायदे का हिस्सा लोगों को देने की बजाय पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही है.

सिबल ने कहा, सरकार तेल से लाखों करोड़ रुपये की बचत कर रही है और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. कपिल सिब्बल ने कहा, पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. पेट्रोल में 3.91 और डीजल में 3.97 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. ईंधन पर लगभग 69 प्रतिशत टैक्स बढ़ चुका है. सिब्बल ने कहा कि मई 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.41 रूपये प्रति लीटर थी, आज ये कीमत 75.16 रूपये प्रति लीटर है.

सिब्बल ने कहा, 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 106 डालर प्रति बैरल थे जो गिरकर आज 38 डालर प्रति बैरल पर हैं. इसका मतलब यह हुआ कि सरकार तेल से कमाई कर रही है और आम लोगों को लूटा जा रहा है. सरकार लोगों की जेब पर हमला कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).