एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

अमरोहा (उप्र), 10 जनवरी अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि किसान रवींद्र यादव उर्फ कलुवा (30) मंडी धनौरा स्थित कुआं खेड़ा बाजार में एक नाई की दुकान पर गया था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि यादव ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, मगर बदमाशों ने उसका पीछा करके उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और किसानों ने मंडी धनौरा विकास खण्ड कार्यालय के सामने बदायूं-पानीपत राज्यमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गयीं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुल सका।

मंडी धनौरा के थानाध्यक्ष अरविंद त्यागी ने बताया कि हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी है तथा पुलिस का एक विशेष कार्य बल और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).