देश की खबरें | गलत हाथों में जा रहा है किसान आंदोलन: शांता कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने शनिवार को कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को आढ़तियों से पैसा मिल रहा है और यह आंदोलन तेजी से आतंकी गुटों समेत गलत हाथों में जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धर्मशाला, 12 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने शनिवार को कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को आढ़तियों से पैसा मिल रहा है और यह आंदोलन तेजी से आतंकी गुटों समेत गलत हाथों में जा रहा है।

उन्होंने किसानों और सरकार को ऐसे तत्वों से बचने और सावधान रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़े | सीबीआई द्वारा जब्त 103 किलोग्राम सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए.

कुमार ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्रियों के साथ हुई कई दौर की बातचीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद किसानों का आंदोलन और बड़ा होता जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि आंदोलन नाजुक दौर में पहुंच गया है क्योंकि कुछ गलत तत्व इससे जुड़ गए हैं और कुछ संदिग्ध गैर सरकारी संगठनों द्वारा इसके लिए पैसा भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों का आंदोलन और होगा तेज, रविवार को राजस्थान से दिल्ली जाने वाले रोड को करेंगे जाम.

कुमार ने कहा, “आंदोलन का नेतृत्व अब खेत में काम करने वाले किसानों के हाथ में नहीं है। आंदोलन को अब पंजाब के नेता चला रहे हैं।”

विरोध प्रदर्शन में कथित रूप से आढ़तियों की भूमिका को समझाते हुए कुमार ने कहा कि पंजाब में अनाज का उत्पादन बहुत अधिक है और भारतीय खाद्य निगम द्वारा इसकी खरीद से कर और आढ़तियों के शुल्क के रूप में हर साल पांच हजार करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं।

उन्होंने कहा, “नए कानून से किसान अपने उत्पाद देश भर में कहीं भी बेच सकेंगे और इससे आढ़तियों की आय बहुत कम हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “यही कारण है कि पंजाब के बिचौलिए लोगों को धरने पर बैठने के लिए खाना, कंबल, रजाई और करोड़ों रुपये दे रहे हैं।”

कुमार ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन द्वारा करोड़ों रुपये और सामान दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान