एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना इलाके में एक बाघ के हमले में किसान की मौत हो गयी। घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

पीलीभीत (उप्र), नौ जून पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना इलाके में एक बाघ के हमले में किसान की मौत हो गयी। घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत जिले के माला वन रेंज क्षेत्र में गन्ने के खेत में सिंचाई करने गए मेवातपुर निवासी किसान गुड्डू (36) को बाघ 50 मीटर तक घसीट ले गया और उसका एक हाथ और एक पैर खा गया।

पुलिस ने कहा कि किसान की बाघ के हमले में मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर पीलीभीत बाघ अभयारण्य के माला वन रेंज के मेवातपुर उर्फ शेरगंज गांव की है।

न्यूरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक सुभाष मावी ने पत्रकारों को बताया कि वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि गुड्डू रविवार रात को अपने खेत में सिंचाई करने गया था और सोमवार सुबह ग्रामीणों को बनकटी चौकी के पास स्थित खेत में उसका अधखाया शव दिखा।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया जब किसान काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनो की खोजबीन में जंगल के किनारे क्षत-विक्षत शव मिला। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के उप निदेशक मनीष सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि पगचिह्न से बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। विभाग घटना की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).