Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 19 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Key Players To Watch Out: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कोलंबो में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 2nd ODI Match Playing XI)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, डुनिथ वेललेज, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो.

इंग्लैंड: रेहान अहमद, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

साल 2025 में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का वनडे प्रदर्शन काफ़ी संतोषजनक रहा. श्रीलंका की टीम ने साल में कुल 13 वनडे मैच खेले, जिनमें से सात में जीत दर्ज की, जबकि छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप नज़दीक होने के बावजूद श्रीलंका अपनी इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा. बल्लेबाज़ी में चरित असलांका टीम के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे, वहीं कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाज़ी विभाग में वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज और असिथा फर्नांडो ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी.

हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.