देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में किसान ने की आत्महत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दुर्ग, पांच अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मातारोडीह गांव में दुर्गेश कुमार निषाद (35) ने अपने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | Schools Reopening Guidelines Across India: 15 अक्‍टूबर से कैसे और किन शर्तों पर खुलेंगे स्‍कूल, यहां पढ़ें पूर्ण दिशानिर्देश.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि निषाद ने अन्य ग्रामीण से चार एकड़ जमीन को लीज पर लिया था। निषाद ने खेत में धान की फसल लगायी थी लेकिन वह किसी बीमारी के कारण पूरी तरह खराब हो गई।

उन्होंने बताया कि निषाद शनिवार को अपने खेत की तरफ गया और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन जब ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटके देखा तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को बताया अपना छोटा भाई, महागठबंधन की तरफ से CM उम्मीदवार बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने निषाद से एक पत्र बरामद किया है जिसमें उसने फसल खराब होने के कारण आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को निषाद के घर पहुंचे तथा उन्होंने उनके परिजनों को चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की है।

साहू ने ट्वीट कर बताया कि आज ग्राम मातारोडीह (मचांदूर) जिला दुर्ग में युवा किसान दुर्गेश निषाद के शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें शासन की ओर से चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खेतों में फैली इस नई बीमारी के बारे में शीघ्र पता लगाएं और शासन स्तर पर इस समस्या का हल निकालें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)