देश की खबरें | फरीदाबाद : पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका साथी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 19 अगस्त पति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित का शव पलवल में आगरा नहर से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति पिछले 15 दिनों से अधिक समय से लापता था।

उन्होंने बताया कि महिला का साथी बंटी (38) दो अगस्त को पीड़ित राकेश (35) को नहर पर ले गया और उन्होंने शराब पी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बंटी ने वहां ईंट से मार-मार उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने राकेश के शव को नहर में फेंक दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया कि बंटी और महिला के बीच अवैध संबंध थे और उन्होंने राकेश को खत्म करने की साजिश रची।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने हत्या के एक दिन बाद तीन अगस्त को बीपीटीपी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

उन्होंने बताया कि बंटी को बृहस्पतिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिला को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि बंटी को शहर की अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)