विदेश की खबरें | भारत में जन्मे प्रसिद्ध पाकिस्तानी शिया विद्वान का निधन

कराची, 13 सितंबर भारत में जन्मे जाने-माने पाकिस्तानी शिया विद्वान अल्लामा जमीर अख्तर नकवी का हृदयाघात से यहां निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

नकवी का जन्म 1944 में लखनऊ में हुआ था, जहां उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की और 1967 में कराची आ गये।

यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.

डॉन अखबार ने रविवार को खबर प्रकाशित की कि नकवी ने शनिवार देर रात अंतिम सांस ली।

अखबार ने आगा खां यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टरों के हवाले से कहा कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।

यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.

नकवी को विज्ञान, दर्शन, साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता और इस्लामी अध्ययन के गूढ़ ज्ञान के लिए जाना जाता था।

उन्होंने उर्दू गजलों समेत अनेक विषयों पर 28 पुस्तकें लिखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)