पेशावर, 22 जुलाई उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर एक जोड़े की उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसेहरा जिले के जरीद गांव में हुई।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मामले 1.4 करोड़ से ज्यादा : जॉन्स हॉपकिंस.
पुलिस ने हत्या में कथित रूप से शामिल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष दो की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े | अब चीन का ब्रिटेन से पंगा, हांगकांग को लेकर दी धमकी.
जरीद थाना के एसएचओ नजीद खान ने पीटीआई को बताया, "यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला है। लड़का और लड़की चचेरे भाई-बहन थे। लड़के के माता-पिता और लड़की के मामा ने उनके परिवारों की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी करने की इच्छा के लिये जोड़े की हत्या कर दी।"
ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल झूठी शान की खातिर अनुमानत: 1,000 हत्याएं होती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY