देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से मरने वाले दो पत्रकारों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले दो पत्रकारों के परिवारों को बृहस्पतिवार को 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 30 जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले दो पत्रकारों के परिवारों को बृहस्पतिवार को 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय समाचार पत्र ‘समाज’ में काम करने वाले गंजाम के प्रियदर्शी पटनायक और एनाडू समाचार पत्र के गजपति निवासी के रत्नम की इस महीने की शुरुआत में इस वायरल बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग जारी: COVID-19 को मरीज दे रहे हैं मात, ठीक हो चुके मामले एक्टिव मामलों से 1.9 गुना ज्यादा, रिवकरी रेट 64 प्रतिशत से अधिक.

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सलाहकार मानस मंगराज ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं पत्रकारों के परिवारों की सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

अप्रैल में राज्य सरकार ने काम के दौरान संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों - डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस से बीएसपी में शामिल होने वाले विधायकों को राजस्थान HC का नोटिस, स्पीकर सीपी जोशी से भी मांगा जवाब.

सरकार ने संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजन को भी 15 लाख रुपये की सहायता राशि देने का वादा किया था।

इसी तरह, मृतक आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को 60 वर्ष की आयु तक मासिक पेंशन दिये जाने का आश्वासन दिया गया।

इस बीच, गंजाम में शिक्षकों ने स्थानीय स्कूलों में स्थापित अस्थायी चिकित्सा केंद्रों पर प्रवासी श्रमिकों के लिए व्यवस्था करने में लगे उनके सहयोगियों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\