भारत जोड़ो यात्रा के बारे में देवेंद्र फडणवीस के आरोप केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाते हैं: आदित्य ठाकरे
शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आरोपों से पता चलता है कि केंद्र सरकार को देश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी नहीं है.
नागपुर, 20 दिसंबर : शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आरोपों से पता चलता है कि केंद्र सरकार को देश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी नहीं है. फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार और केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार के दौरान “अर्बन नक्सलियों” के मुखौटा संगठन घोषित किए गए कुछ संगठनों ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था.
ठाकरे ने विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बारे में फडणवीस का यह दावा दर्शाता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को देश में आतंकवादियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ठाकरे ने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह (फडणवीस) कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) या किसी अन्य संगठन या फिर भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ आरोप नहीं लगा रहे थे. वह केवल यह कहना चाहते थे कि केंद्रीय गृह मंत्रालय पिछले 10 साल (केंद्र में) या फिर ढाई साल (महाराष्ट्र में) में विफल रहा है.” यह भी पढ़ें : भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने रवि की गिरफ्तारी के विरुद्ध चिकमगलुरु में प्रदर्शन किया, गिरफ्तार
उन्होंने कहा, “क्योंकि, अगर उन्हें (फडणवीस को) हमारे देश में या देश के बाहर इतने सारे आतंकवादियों के बारे में जानकारी है और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं है, तो उनके (फडणवीस के) आरोप सीधे तौर पर गृह मंत्री के खिलाफ हैं, न कि यात्रा के खिलाफ.”
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

