एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने रवि की गिरफ्तारी के विरुद्ध चिकमगलुरु में प्रदर्शन किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सी. टी. रवि की गिरफ्तारी के विरुद्ध यहां प्रदर्शन कर रहे पार्टी समर्थकों और स्थानीय नेताओं को शुक्रवार को हनुमथप्पा सर्किल पर यातायात बाधित करने के आरोप में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने रवि की गिरफ्तारी के विरुद्ध चिकमगलुरु में प्रदर्शन किया, गिरफ्तार

चिकमगलुरु (कर्नाटक), 20 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सी. टी. रवि की गिरफ्तारी के विरुद्ध यहां प्रदर्शन कर रहे पार्टी समर्थकों और स्थानीय नेताओं को शुक्रवार को हनुमथप्पा सर्किल पर यातायात बाधित करने के आरोप में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा के पदाधिकारियों ने रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बेलगावी, कलबुर्गी और राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन किये। रवि को बेलगावी में विधान परिषद में राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए और नारे लगाते हुए रवि की तत्काल रिहाई की मांग की।

पार्टी ने रवि की गिरफ्तारी के बाद उनके पैतृक जिले चिकमगलुरु में बंद का आह्वान किया था।

पुलिस के अनुसार, भाजपा के लगभग 100 सदस्य और समर्थक हनुमथप्पा सर्किल पर एकत्र हुए और रवि की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया तथा यातायात में बाधा उत्पन्न की, जिससे जनता को असुविधा हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

रवि ने अपने खिलाफ आरोपों से इनकार किया है और इसे ‘‘गलत’’ करार दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).