देश की खबरें | चक्रवात ‘निसर्ग’ के बाद की स्थिति को लेकर फडणवीस ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें चक्रवात ‘निसर्ग’ के बाद की जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी।

जियो

मुंबई, 13 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें चक्रवात ‘निसर्ग’ के बाद की जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी।

चक्रवात प्रभावित रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों का हाल में दौरा करने वाले फडणवीस ने संवाददाताओं को बताया कि वहां लोगों तक कोई मदद नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के जम्मू-कश्मीर में 148 नए मामले पाए गए: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बिजली की आपूर्ति (गांवों में) अब तक बहाल नहीं हुई है और प्रभावित लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है।”

उन्होंने राज्य सरकार से मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मरम्मत के लिये भी मदद मुहैया कराने की मांग की।

यह भी पढ़े | पतंजलि ने किया कोरोना वायरस की दवा खोजने का दावा किया, आचार्य बालकृष्ण बोले ‘आयुर्वेद से इलाज मुमकिन’.

विपक्ष के नेता ने कहा, “मछुआरों का कर्ज माफ होना चाहिए क्योंकि वे कोरोना वायरस और चक्रवात के कारण दोहरी मार झेल रहे हैं।”

रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन में तीन जून को दस्तक देने वाले चक्रवात की वजह से रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में काफी नुकसान हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने भी रायगढ़ जिले के अलीबाग का दौरा कर चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को बिना किसी देरी के प्रभावित लोगों में राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\