देश की खबरें | फडणवीस ने ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार को ‘अप्राकृतिक गठबंधन’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को ‘अप्राकृतिक गठबंधन’ बताते हुए भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन यह गठबंधन बिखरेगा उनकी पार्टी राज्य को एक मजबूत सरकार देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 24 नवंबर सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को ‘अप्राकृतिक गठबंधन’ बताते हुए भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन यह गठबंधन बिखरेगा उनकी पार्टी राज्य को एक मजबूत सरकार देगी।

फडणवीस ने सोलापुर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ऐसा होने तक भाजपा ईमानदारी के साथ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और वह राज्य में सत्ता परिवर्तन की मंशा नहीं रखती है।

यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश सरकार में दूर हो सकती है मुस्लिम मंत्री की कमी, ओवैसी और कांग्रेस विधायकों पर JDU की नजर.

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि ऐसी सरकारें (शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा की एमवीए) देश या राज्यों में लंबे समय तक नहीं टिकी हैं और यह सरकार भी कोई अपवाद नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन यह अप्राकृतिक गठबंधन टूटेगा, हम राज्य को एक मजबूत सरकार देंगे, लेकिन उस वक्त तक हम विपक्ष में बने रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | PM Modi Virtual Meeting With CMs On COVID-19 Situation: राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा- कोरोना को लेकर आज भारत की स्थित दूसरे अन्य देशों से बेहतर.

यह पूछने पर कि क्या भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर विचार कर रही है, फडणवीस ने इससे इंकार करते हुए कहा, ‘‘हम (महाराष्ट्र में) विपक्ष में हैं, और हम ईमानदारी से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।’’

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान बिजली के बकाया बिलों की उद्घव ठाकरे सरकार द्वारा जांच कराए जाने के संबंध में सवाल करने पर फडणवीस ने कहा कि अगर सरकार इसकी जांच कराती है तो ‘‘वह औंधे मुंह गिरेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कहना यह है कि सिर्फ हमारे पांच साल के कार्यकाल की जांच क्यों करानी है, पिछले 20 साल (पांच साल भाजपा और 15 साल कांग्रेस-राकांपा गठबंधन) की क्यों नहीं, क्योंकि हमारी सरकार ने तो बिजली कंपनी का गठन किया नहीं था। हमें जो भी विरासत में मिला, हमने उसे ही आगे बढ़ाया।’’

फडणवीस ने दावा किया कि एमवीए सरकार 15 साल (कांग्रेस-राकांपा गठबंधन) का बकाया बिल भी भाजपा नीत सरकार के कार्यकाल में जोड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम पर कुछ बकाया बिल हैं, लेकिन ऐसा इसलिए हैं क्योंकि हमने किसानों के बिजली कनेक्शन नहीं काटने का फैसला लिया था।’’

धन शोधन के मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के महाराष्ट्र स्थित परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बारे में सवाल करने पर फडणवीस ने कहा कि जांच एजेंसी को कोई शिकायत या सबूत मिले होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ईडी बिना किसी आधार के छापा नहीं मारेगी। मैं इसपर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे डरने की जरुरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज