Kolkata Factory Fire: कोलकाता में फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
कोलकाता के दमदम इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जेसोर रोड पर नागेरबाजार में देर रात तीन बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
कोलकाता, 12 जुलाई : कोलकाता के दमदम इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जेसोर रोड पर नागेरबाजार में देर रात तीन बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बनियान बनाने की फैक्टरी में आग बगल में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी से लगने का संदेह है और लपटों को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को लगाया गया. यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Gets Interim Bail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आगे आए. आग पर काबू पाने के लिए चार घंटों तक मशक्कतें करनी पड़ी.
अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली. अंदर से कुछ विस्फोटों की खबरें थी. हमारे अग्निशमन कर्मी इस पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

