विदेश की खबरें | नाजी प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल करने पर फेसबुक ने हटाया ट्रंप का विज्ञापन

वाशिंगटन, 19 जून सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के उन प्रचार विज्ञापनों को हटा दिया है, जिनमें लाल रंग के उल्टे त्रिकोण को इस्तेमाल किया गया था। इस संकेत का इस्तेमाल नाजियों ने राजनीतिक कैदियों, साम्यवादियों और हिरासत केंद्रों में बंद अन्य लोगों के लिए किया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपने एक बयान में कहा कि यह विज्ञापन, 'संगठित घृणा के खिलाफ उनकी नीतियों का उल्लंघन करता है।''

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

कंपनी की सुरक्षा नीति प्रमुख नैथेनियल ग्लीचर ने बृहस्पतिवार को प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के समक्ष विज्ञापन हटाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फेसबुक घृणा फैलानी वाली विचारधारा से जुड़े किसी भी संकेत को दिखाने की अनुमति तब तक नहीं देता, ‘‘जब तक कि वह किसी संदर्भ के साथ या निंदा करने के लिए इस्तेमाल न किया जाए।’’

ग्लीचर ने कहा, ‘‘जब इन दोनों में से किसी भी मकसद से प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो हम इसे फेसबुक मंच पर दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं और हटा देते हैं। हमने इस मामले में भी यही किया और जहां कहीं भी इस संकेत का इस्तेमाल किया जाएगा, हम इसी तरह के कदम उठाएंगे।’’

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

इस विज्ञापन को बुधवार को जारी किया गया था।

ट्रंप के प्रचार अभियान के संपर्क निदेशक टिम मुर्तो ने कहा कि लाल रंग के इस त्रिकोण का इस्तेमाल फासीवादी और धुर दक्षिणपंथ विरोधी, वामपंथी आंदोलन: एंटीफा : ने किया था, इसलिए इसका इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रतीक चिन्ह ‘एंटी-डिफेमेशन लीग’ में घृणा फैलाने वाले प्रतीक चिन्हों की सूची में शामिल नहीं है।

हालांकि एंटी डिफेमेशन लीग ने इसको विवादित बताया कि इस संकेत का इस्तेमाल एंटीफा द्वारा होता है। संगठन ने कहा कि यह त्रिकोण उनके डेटाबेस में इसलिए नहीं है क्योंकि वे इस सूची में सिर्फ आधुनिक चरमपंथियों और श्वेत वर्चस्ववादियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले संकेतों को रखते हैं। और यह त्रिकोण पुराना ऐतिहासिक संकेत है।

एडीएल के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी जोनाथन ग्रीनब्लाट ने एक बयान में कहा कि विरोधियों पर हमले करने के लिए इस संकेत का इस्तेमाल करना घृणास्पद और चिंता पैदा करने वाला है। इस संकेत का इस्तेमाल खास तौर पर नाजी शासन में राजनीतिक कैदियों या यातना शिविरों में रखे गए लोगों के लिए किया जाता था।

एंटीफा शब्द का इस्तेमाल धुर वामपंथी सोच रखने वाले उन लोगों के लिए किया जाता है, जो फासीवाद का विरोध करते है और संगठनात्मक ढांचे से नहीं बल्कि विचारधारा से बंधे होते हैं।

ट्रंप ने अमेरिका में हाल के विरोध प्रदर्शनों में भड़की हिंसा के लिए एंटीफा को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के पास इस संबंध में सबूत न के बराबर हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)