एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दिसंबर में निर्यात 38.91 प्रतिशत बढ़कर 37.81 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा भी बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़कर 37.81 अरब डॉलर हो गया। हालांकि दिसंबर में व्यापार घाटा बढ़कर 21.68 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

जरुरी जानकारी | दिसंबर में निर्यात 38.91 प्रतिशत बढ़कर 37.81 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा भी बढ़ा

नयी दिल्ली, 14 जनवरी इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़कर 37.81 अरब डॉलर हो गया। हालांकि दिसंबर में व्यापार घाटा बढ़कर 21.68 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात बढ़ने से दिसंबर 2021 में कुल आयात 38.55 फीसदी बढ़कर 59.48 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 67.89 प्रतिशत बढ़कर 16.16 अरब डॉलर रहा।

सोने का आयात 5.43 प्रतिशत बढ़कर 4.72 अरब डॉलर हो गया।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दिसंबर 2021 में वस्तु निर्यात 38.91 प्रतिशत बढ़कर 37.81 अरब डॉलर रहा जो दिसंबर 2020 में 27.22 अरब डॉलर था।’’

वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल- दिसंबर के दौरान निर्यात 49.66 फीसदी बढ़कर 301.38 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान आयात 68.91 प्रतिशत बढ़कर 443.82 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 142.44 अरब डॉलर पहुंच गया।

बयान के मुताबिक दिसंबर 2021 में इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 38.41 प्रतिशत बढ़कर 9.8 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। निर्यात में हिस्सेदारी के लिहाज से इसके बाद पेट्रोलियम उत्पाद (151 प्रतिशत बढ़कर 5.88 अरब डॉलर), रत्न और आभूषण (16.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर), रसायन (26.86 प्रतिशत बढ़कर 2.66 अरब डॉलर) का स्थान रहा। इस दौरान तैयार कपड़ों का निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 1.46 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों में यह भी कहा गया कि दिसंबर 2021 में सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 20.07 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो 2020 के इसी महीने के मुकाबले 5.26 प्रतिशत अधिक है। सेवाओं का आयात भी 15.76 प्रतिशत बढ़कर 12.87 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

इस बारे में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि मौजूदा रुझान को देखते हुए भारत चालू वित्त वर्ष के दौरान 400 अरब अमेरिकी डॉलर के वस्तु निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).